देश में कोरोना के मामलों में फिर बढ़ोतरी,24 घंटे में 3712 नए केस 

कोरोना ने एक समय में लाखों लोगों की जानें ली जिसके बाद अभी कुछ समय से कोरोना की रफ़्तार हल्की जरूरी हुई है लेकिन खत्म नहीं हुआ है अब बीत 24 घंटे में देश में केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। 3712 नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान पांच लोगों की महामारी से मौत हो गई। सक्रिय केस भी तेजी से बढ़कर 19,509 हो गए।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार दैनिक संक्रमण दर फिलहाल 0.85 फीसदी है। इस दौरान 2584 लोग महामारी से ठीक हुए हैं। मंत्रालय के मुताबिक़,24 घंटे में 1123 की बढ़ोतरी हो रही है। 
इसके अलावा महाराष्ट्र में बीते दिन बुधवार को कोरोना के 1,081 नए मामले निकले हैं। गत 24 फरवरी के बाद महाराष्ट्र में मिले एक दिन के सर्वाधिक मामले हैं। महानगर मुंबई में लगभग चार महीने बाद सबसे ज्यादा 739 मामले सामने आए हैं। मुंबई में संक्रमण दर 8.4 फीसदी पर पहुंच गई है। बीएमसी का कहना है कि मुंबई में कोविड की जांच में तेजी लाई जाएगी, क्योंकि शहर में टेस्ट के दौरान पॉजिटिव रेट 6 फीसदी तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि मुंबई, पुणे और ठाणे में कोरोना के मामले अधिक मिल रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *