नई दिल्ली : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के दिल्ली स्थित आवास में एक अज्ञात शख़्स ने संदिग्ध तरीक़े से घुसने की कोशिश की है। लेकिन आवास में सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षाबलों ने उस अज्ञात शख्स को तुरंत हिरासत में ले लिया। और हिरासत में लेने के बाद सुरक्षा बल उस अज्ञात शख्त से पूछताछ कररहें है।प्राप्त जानकारी के अनुसार,राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के दिल्ली स्थित आवास पर सुबह एक अज्ञात कार घुसने की कोशिश कर रही थी कार में बैठें अज्ञात शख्स अपनी ज़बरन घुसने की कोशिश कर रहा था। जिसके बाद सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया।
वहीं, इस विषय में दिल्ली पुलिस का कहना है कि हमने जांच शुरू कर दी है और प्राथमिक जांच में जो बात सामने आई है उसके अनुसार आवास में घुसने वाले अज्ञात शख़्स मानसिक रूप से बीमार लग रहा था। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार कार भी उसकी अपनी नहीं थी, वो भी वह किराए की कार में लेकर आया था। फिलहाल उस शख़्स को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई है, जहां उससे यह जाना जाएगा कि वह अजीत डोभाल के यहां घुसने की कोशिश क्यों कर रहा था।

