सोनिया गांधी फिर पहुंची ईडी दफ्तर,कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी 

नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज फिर से ईडी दफ्तर में पेश हुईं हैं। सोनिया के साथ उनके बेटे राहुल और बेटी प्रियंका भी गई हैं। वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर राजघाट के आसपास धारा 144 लगा दी गई है।  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज कांग्रेस का राजघाट पर धरना प्रदर्शन था। भाजपा के लोग होते तो वे आगजनी करते, हम तो शांतिपूर्ण विरोध कर रहे हैं।  

प्रदर्शन होता तो ट्रैफिक में कोई बाधा नहीं आती। हमारी खुद के पार्टी मुख्यालय के अंदर प्रवेश नहीं हैं। देश का हर नागरिक डरा हुआ है। बार-बार सोनिया जी को बुलाना… क्या पूछताछ करते हैं? इन्हें क्यों टारगेट बना रहे हैं? कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में दूसरे दौर की पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचीं।आज दोपहर बाद उपस्थित हो सकती हैं। वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर राजघाट के आसपास धारा 144 लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *