नहीं रहें बॉलीवुड के मशहूर पॉप गायक बप्पी लहरी,पीएम मोदी ने जताया शोक

मुंबई: बॉलीवुड से आज एक बुरी ख़बर आ रही है ,मशहूर पॉप गायक बप्पी लहरी का आज निधन हो गया है , उनके निधन से बॉलीवुड समेत उनके तमाम चाहने वाले स्तब्ध हैं।आज सुबह मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल ने इस बात की पुष्टि की कि बप्पी लहरी अब हमारे बीच नहीं रहे। लता मंगेशकर के जाने के सदमे से अभी देश उबर नहीं पाया था और अब बप्पी लहरी ने भी हमको अलविदा कह दिया। बप्पी लहरी को बॉलीवुड में पॉप म्यूजिक का जनक कहा जाता है। उन्होंने ही पॉप गायिकी में ऐसे प्रयोग किये जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। उन्हें लोग डिस्को किंग भी कहा करते थे। और आज उनके जाने से देश शोक में डूब गया है। उन्होंने हिंदी , बंगाली सहित कई भारतीय भाषाओं में 5 हजार से ज्यादा गानों को कम्पोज़ किया।
बप्पी लहरी के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक प्रकट किया और कहा कि बप्पी लहरी का संगीत सर्वांगीण था, विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता था। आने वाली पीढ़ियों तक लोग उनके संगीत को याद करेंगे। पीएम ने कहा मैं उनके निधन से दुखी हूं. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति भावभीनी संवेदनाएं।
वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने भी बप्पी दा के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि बप्पी लाहिरी जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनके निधन से भारतीय संगीत की दुनिया में एक बड़ा खालीपन आ गया है. बप्पी दा को उनके बहुमुखी गायन और जीवंत स्वभाव के लिए याद किया जाएगा। परमपिता परमेश्वर उनकी आत्मा को शान्ति दे।