सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोरोना वैक्सीन कोवोवैक्स को अब विश्व स्वास्थ्य संगठन की इजाजत मिल गई है। आज कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला ने बताया है कि कोविड-19 वैक्सीन कोवोवैक्स को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए डब्ल्यूएचओ की मंजूरी मिली है। उन्होंने ये भी कहा कि इससे कोरोना से बचाव में काफी मदद मिलेगी। जिसके बाद हमारी लड़ाई और मजबूत हो जाएगी।
ख़बरों की मानें तो,सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने आज ट्वीट किया कि डब्ल्यूएचओ की मंजूरी पर खुशी जताते हुए कहा कि यह अभी तक कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक और मील का पत्थर है।
कोवोवैक्स को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी मिल गई है। आपको बतादें कि सीरम इंस्टीट्यूट बच्चों के लिए अमेरिकी दवा कंपनी के टीके को ‘कोवोवैक्स’ के नाम से देश में तैयार कर रही है। इससे पहले भारतीय दवा महानिदेशक (DCGI) ने सीरम को 12 से 17 साल की उम्र के बच्चों पर इस टीके के परीक्षण की मंजूरी दी थी। सीरम 100 बच्चों पर इसका परीक्षण भी कर चुकी है।
इतना ही नहीं बल्कि ब्रिटेन में कोवोवैक्स टीके की डोज़ पर मानव परीक्षण किए गए जिसमें निकलकर आया है कि इसका असर 89.3 फीसदी तक है। सीरम ने नोवावैक्स कंपनी के साथ 20 करोड़ खुराक के लिए सीरम ने करार किया था। इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने एस्ट्रोजेनेका कंपनी के साथ भी करार किया था

