24 घंटे में कोरोना के 6,298 केस, 5 हजार हुए ठीक

नई दिल्ली : यूँ तो देश में कोरोना का ग्राफ गिरावट में हैं लेकिन अक्सर इसके मालों में उतार चढ़ाव भी देखा जा रहा है इसी के चलते देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,298 मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से आज शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटों के अंदर 5,916 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ भी हुए हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में  46,748 सक्रिय कोरोना मामले हैं, जो कुल कोरोना मामलों के 0.10 प्रतिशत है। वहीं दैनिक संक्रमण दर 1.89 प्रतिशत  है। 

24 घंटे में 23 लोगों की हुई मौत
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना 23 लोगों की मौत दर्ज की गई है। आंकड़ों को देखें तो इसमें केरल के चार पुराने मामले भी शामिल हैं। इसके बाद देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 5,28,273 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *