जिसनें नहीं लगवाई अभी तक वैक्सीन हो जाए सतर्क,मुंबई में वेंटिलेटर पर वहीँ 96% मरीज़ जिसनें नहीं लिया टीका

मुंबई: महाराष्ट्र कोरोना का ख़तरा अब बेहद गंभीर रूप लेता नज़र आ रहा है। यहाँ मुंबई में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है जिसके चलते शहर की 123 इमारतों को सील भी करना पड़ गया है। बीते दिन मुंबई में शुक्रवार को 20971 नये मामले निकलें हैं। 24 घण्टें में यहाँ  6 मरीजों की मौत हुई हैं।

 जिनको वैक्सीन नहीं लगी वो मरीज़ज़ लाइफ़सपोर्ट पर –

सूत्रों की मानें तो यहाँ बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने एक रिपोर्ट साँझा की है जिसमें पता चला है कि मुंबई के अस्पतालों में ऑक्सीजन सपोर्ट पर 96 फीसदी उन मरीज़ों को रखना पड़ा हैं जिन्होंने वैक्सीन की डोज़ नहीं ली थी। शहर के डॉक्टरों ने इस बात को कहा है कि  जिन लोगों ने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाई है उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट या अतिरिक्त सहायता की जरूरत पड़ रही है।और उन मरीज़ों की उम्र 50 से ऊपर बताई जा रही है।


डॉक्टर्स ने भी माना –
खुद वहां के डॉक्टर्स ने ये बात मानी है की जिसनें वैक्सीन नहीं ली हैं वायरस से उनकी हालत अधिक गंभीर बनीं हुई है। मामलों में उछाल आने के बाद टीका लेना शुरू किया है। उन्होंने कहा कि इस मसले पर अभी गहन अध्ययन नहीं किया गया है लेकिन ऑक्सीजन सपोर्ट पर बिना टीका लिए मरीजों की अधिक संख्या साफ इशारा करती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *