आज हरिद्वार हरकीपौड़ी पर विजय संकल्प यात्रा रथों का हुआ पूजन,कल यात्रा का होगा शुभारम्भ

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने आज कहा कि विकास के बूते भाजपा दोबारा से प्रचंड बहुमत से सत्ता पर राज करेगी। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में बताते हुए उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव के लिए जनता का आशीर्वाद लेने के लिए कल शनिवार 18 दिसंबर से विजय संकल्प यात्रा शुरू की जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत हरिद्वार से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा की जाएगी।  बीते दिन  शुक्रवार को यात्रा रथों का हरकी पैड़ी पर पूजन कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। शनिवार से गढ़वाल मंडल की यात्रा हरिद्वार से शुरू होगी, जबकि रविवार से बागेश्वर से कुमाऊं की यात्रा का आरम्भ होगा। आज गंगा दर्शन के वक्त पत्रकार बंधुओं से मुखातिब होते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि विजय संकल्प यात्रा की तैयारियां हो चुकी हैं। 

कल शनिवार 18 दिसंबर को पंतदीप मैदान से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगें । पंतद्वीप पार्किंग में जेपी नड्डा की जनसभा होगी और तुलसी चौक तक यात्रा रोड शो के रूप में आएगी। उसके बाद यात्रा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित कार्यक्रम के हिसाब से जाएगी। यात्रा में किसी न किसी दिन केंद्रीय मंत्री एवं संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी और प्रदेश सरकार के मंत्री शामिल होंगे।

आज सम्बोधन में अध्यक्ष मदन कौशिक ने देहरादून में आयोजित कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली पर कहा कि जनता की भावनाओं के अनुरूप कोई विषय नहीं रहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *