दक्षिण अफ़्रीका और यूरोप के बाद कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन ने अब अमेरिका में भी दस्तक दे दी है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में ओमीक्रोन का पहला मामला सामने आया है। बता दें कि अमेरिका में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन का यह पहला मामला है। अमेरिका में ओमीक्रोन के इस मामले के सामने आने के बाद कोरोना का यह वैरिएंट अबतक 25 देशों में फैल चुका है।
अमेरिका के कोविड विशेषज्ञ का कहना है कि अमेरिका में कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के संक्रमण का यह अबतक का पहला मामला है। जिस मरीज़ में इस वेरिएंट के लक्षण पाए गए हैं वो दक्षिण अफ्रीका से लौटा था। और लौटने के बाद की गई जांच में वह कोरोना संक्रमित पाया गया। और उसके बाद उसमे ओमीक्रोन की पुष्टि भी हुई। अमेरिका में आए इस मामले के बाद ओमीक्रोन संक्रमण अब 25 देशों में फैल चुका है।
कोरोना के इस वेरिएंट की रोकथाम के लिए अभीतक 30 देशों ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पररोक लगा दी है। वहीं इस्राइल और जापान ने अपनी सीमा पूरी तरह से सील कर दी हैं। बता दे कि ब्राजील, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया और नाइजीरिया में भी ओमिक्रोन के मामलें सामने आ रहे है और दक्षिण अफ्रीका के दो मंत्री भी इस वैरिएंट से संक्रमित हो गए है , जिन्हे अब क्वैरेन्टाइन किया जा चचुका है। वहीं भारत सरकार ने भी जनता से अपील की कोरोना गाइडलाइंस का पालन अवश्य करें।

