उत्तरकाशी : हिमस्खलन हादसे ने कई परिवारों का चिराग मिट गया। हिमाचल प्रदेश के नारकंडा गांव का कैंथला परिवार भी एक है। हादसे में जान गंवाने वाले गांव के एक बेटे की चिता जलाई गई ठंडी भी नहीं हुई और दूसरे बेटे का शव घर आ गया। इकलौते बेटे की सकुशल वापसी का इंतजार कर रहे पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। भारी मन से वह बेटे का शव लेकर गांव रवाना हुए हैं।
बीते चार अक्टूबर को द्रौपदी का डांडा हिमस्खलन हादसे में हिमाचल के नारकंडा गांव निवासी शिवम कैंथला और अंशुल कैंथला लापता हो गए थे। हादसे के तीन दिन बाद बीते शुक्रवार को पहले शिवम कैंथला का शव जिला मुख्यालय उत्तरकाशी लाया गया।शव देखते ही उनकी आंखों से आंसुओं का सैलाब उमड़ा पड़ा।

