बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट,ढाई लाख भक्तों ने टेका माथा 

आज सोमवार को हेमकुंड साहिब के कपाट पूरी विधि विधान से बंद किए गए हैं। कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुबह दस बजे से शुरू हुई थी। सोमवार सुबह 10 बजे सुखमणी पाठ से हुई। 11:15 से 12:30 बजे तक शबद कीर्तन और 12:30 से एक बजे तक इस साल की अंतिम अरदास भी पढ़ी गई। 

आज दोपहर एक बजे हुकुमनामा किया गया है और गुरुग्रंथ साहिब को 418 इंजीनियर कोर सेना के बैंड की मधुर धुन के बीच पंच प्यारों की अगुवाई में दरबार साहिब से सचखंड में स्थापित किया गया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष दो लाख 47 हजार श्रद्धालुओं  ने हेमकुंड साहिब में दर्शन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *