अयोध्या : आज गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ गोवा की पूरी कैबिनेट रामलला के दरबार में दर्शन को पहुंची है। जहां उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना की और मुख्यमंत्री के साथ आए सभी 51 सदस्यों ने रामलला के चरणों में माथा टेका साथ ही आज गुरूवार दोपहर को सभी अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरे तो परंपरागत अंदाज में उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश शर्मा, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और महापौर महंत गिरिशपति त्रिपाठी व जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने सभी का स्वागत किया।
रामलला दरबार पहुंची गोवा कैबिनेट, 51 सदस्य रहे मौजूद

