देहरादून : भारी बारिश ने प्रदेश में हाहाकार मचा दिया है जिसके चलते देहरादून, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी में 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इन जिलों में भारी बारिश के साथ कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ेंगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि देहरादून, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की आवशयकता है।
इन सभी जिलों में भारी बारिश की आशंका है। आपदा प्रबंधन के लिहाज से बेहद सतर्कता बरतने को बोला गया है। देहरादून के कुछ इलाकों में भारी बारिश व तेज बौछारों के साथ कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

