गोरखपुर : इस वर्ष से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से बड़ा ही सुगम और अच्छा फैसला हुआ है। सत्र 2021-22 के अंकपत्र में विद्यार्थी के नाम के साथ ही उनके माता-पिता का नाम हिंदी और अंग्रेजी लिखा होगा।इस बार भी अंकपत्र और प्रमाणपत्र एक ही होगा। विद्यार्थियों को डिजिटल सिग्नेचर वाला अंकपत्र सह प्रमाणपत्र मिलेगा। यह लगातार दूसरा मौका है, जब अंकपत्र सह प्रमाणपत्र में पिता के साथ मां का नाम अंकित रहेगा।
बता दें कि गोरखपुर जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेटियों का जलवा कायम है। हर बार की तरह इस बार भी हाईस्कूल में लड़कों के मुकाबले 5.10 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम घोषित किया। जिला स्तरीय मेरिट लिस्ट जारी हुई, तो मेधावी उछल पड़े। मेरिट लिस्ट में ग्रामीण क्षेत्र की मेधा भी चमकी है।

