विधानमंडल सत्र: टमाटर की माला पहनकर सदन पहुंचे सपा नेता 

यूपी विधानमंडल का सत्र आज से शुरू हो चुका है। सत्ता पक्ष ने अलग अलग मामलों पर जवाब देने की तो विपक्ष ने सरकार को घेरने की तैयारी है। सपा ने पार्टी को आज महंगाई घेरने की रणनीति बनाई है। पार्टी महंगाई और मणिपुर हिंसा के मामले को उठाएगी। आज सोमवार को सत्र में सपा के विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा टमाटर की माला पहनकर साइकिल से विधानसभा पहुंचे हैं। 

 उन्होंने टमाटर के लगातार बढ़ते दामों को लेकर ऐसा किया है। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। आम लोगों के लिए अपना घर चलाना बेहद दिक्कत की बात हो गई है। टमाटर के दाम 200 से प्रति किलो से भी ज्यादा हो गए हैं। सपा कार्यकर्ता का  विधानभवन के सामने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *