मणिपुर से एक बार फिर से हिंसा की खबरे हैं। ऐसे में केंद्रीय बलों की 10 और कंपनियां राज्य में पहुंची हैं । वहीं, दूसरी तरफ नई दिल्ली में आज एक प्रमुख आदिवासी संगठन के सदस्य केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे है। जैसा की हम जानतें है कि मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद बवाल हुए थे और अब तक कम से कम 160 से अधिक लोगों की मौतें हुई हैं। हिंसा में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी हैं। मैतेई समुदाय के तीन लोगों की उनके घरों के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुछ घंटों बाद, चुराचांदपुर जिले में आदिवासी कुकी समुदाय के दो लोगों की हत्या कर दी गई।
मणिपुर पहुंचीं केंद्रीय बल की टुकड़ी, अमित शाह से होगी बैठक

