हरियाणा में संक्रमण के खतरे के चलते 26 जनवरी तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद

चंडीगढ़: कोरोना का कहर सभी जगह जारी है,राज्यों की सरकारें सख्त नियमों को जारी कर सुरक्षा ने ने नियमों को जारी भी कर रही है जिसके चलते अब हरियाणा में कोरोना का कहर देखते हुए प्रदेश शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने ऐलान किया है कि प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेज 26 जनवरी तक बंद रहेंगे। स्कूलों में पहले से 12 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश भी जारी है। 

नौ दिन में ही 9 गुना बढ़ गई संक्रमण दर

सभी राज्यों में संक्रमण के मामलों में तेज़ी है। जबकि अब हरियाणा में कोरोना की तीसरी लहर के चलते संक्रमण के नए मामले तेजी से सामने निकल रहे हैं। बीते नौ दिन में ही एक दिन की संक्रमण दर 9 गुना हो गई है। 31 दिसंबर को यह दर 1.17 फीसदी थी, जो अब बढ़कर 10.64 हो गई है। कुल संक्रमण दर 5.31 फीसदी पहुंच गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर लोग इसी प्रकार लापरवाही बरतते रहे तो आने वाले दिनों में केसों के साथ-साथ संक्रमण दर और आगे बढ़ने के आसार है। बीते दिन रविवार को हरियाणा में कोरोना के 5166 और ओमिक्रॉन के 13 नए मामले सामने आए हैं। अब कुल 18298 एक्टिव केस हो गए हैं। इनमें से 13223 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, शेष अस्पतालों में इलाज ले रहे हैं। इसी प्रकार, अब तक प्रदेश में ओमिक्रॉन के कुल 136 केस मिल चुके हैं। इनमें से 111 ठीक हो चुके हैं और 36 एक्टिव हैं। 31 दिसंबर की बात करें तो 427 नए केस मिले थे और उस समय 1417 एक्टिव केस थे लेकिन अब तेजी से केस बढ़ रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *