शिव मंदिर की गिरी दीवार,एक की मौत 

सावन के सोमवार के समय जगह जगह शहरों में शिवालयों में भक्तों ताता लगा हुआ है इसी बीच दुखद हबर प्राप्त हुई है कि यूपी के आगरा में आज सोमवार सुबह थाना शाहगंज क्षेत्र में शिव मंदिर में पूजा करने के दौरान मंदिर के कमरे की छत गिर गईं। छत के मलबे में कई लोग दब गए और एक किशोरी की मौत भी हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे  ,पुलिस ने छत का मलबा हटाया और रेस्क्यू किया। हादसे में घायल पांच महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। शाहगंज थाना प्रभारी का कहना है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *