लखनऊ : सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर सैफई स्थित उनके घर पहुंच गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी मुलायम सिंह यादव को घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी है. उनके साथ भूपेंद्र चौधरी और स्वतंत्र देव सिंह भी हैं। बताया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। वह गुजरात से सीधे यूपी आएंगे। सैफई में मुलायम सिंह के दर्शन के लिए समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी है. सभी लोगों की आंखों में नमी है। नेता जी के पार्थिव शरीर को लेकर एंबुलेंस जैसे ही सैफई स्थित घर पहुंची वैसे ही वहां शोक की लहर फैल गई। एंबुलेंस से उतारकर नेता जी के पार्थिव शरीर को उनके घर के अंदर ले जाया गया है।
मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम योगी

