भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में लगी भीषण आग,चिल्ड्रन वार्ड में मची अफरातफरी

भोपाल :आज भोपाल के हमीदिया में रात करीब 9 बजे कैंपस के कमला नेहरू अस्पताल में भीषण आग लग गई है। यह आग बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर स्थित पीडियाट्रिक विभाग में लगी है। में हुई है। इस वार्ड में कई बच्चों के झुलसने और फंसे होने की खबर मिली है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गयीं थीं और बचाव अभियान चल रहा है। 
आगजनी की इस घटना के बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है। आग लगने के बाद बच्चों को खोजने के लिए परिजन बहुत परेशान होकर घूम रहे हैं। परिजनों को फिलहाल अस्पताल अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। धुआं ज्यादा होने के कारण प्रशासन को बचाव अभियान में काफी दिक्कतें आ रही हैं। जिस अस्पताल में ये घटना हुई है ,वहां मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग और डीआईजी इरशाद वली भी पहुंचे हुए हैं। पूरी घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताते हुए रिपोर्ट मांगी है और अस्पताल को बच्चों की सुरक्षा और उपचार करने को कहा है।खबरों के अनुसार जिस चिल्ड्रन वार्ड में आग लगी है, उसे जल्द ही एक नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाना था, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। हादसे के पीछे मुख्य वजह अबतक सामने नहीं आ पाई है। अभी पिछले महीने 7 अक्टूबर को भी आग लगने की घटना सामने आई थी। यह घटना ठेकेदार के स्टोर रूम में हुई थी। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने मिलकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *