नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी आज संत रविदास जयंती के अवसर पर दिल्ली के करोल बाग स्थित रविदास मंदिर पहुंचे हैं । उन्होनें यहां संत रविदास को याद किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने मंदिर में दर्शन के बाद वहां मौजूद महिलाओं संग कीर्तन भी किया।पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा था कि संत रविदास ने जातिवाद और छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने में काफ़ी प्रयास किए थे। संत रविदास नें समाज़ में फैली कुरीतियों के खिलाफ अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया , पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार भी इसी दिशा में शुरू से काम कर रही है।
इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा था कि, वो संत रविदास मंदिर से देश के लोगों की खुशहाली के लिए प्रार्थना करेंगे।पीएम मोदी ने यह भी कहा कि, उन्हें गर्व हो रहा है कि उनकी सरकार में संत रविदास की प्रेरणाओं को जीवंत करने की कोशिश की गई. पीएम मोदी ने कहा कि साल 2016 और 2019 में उन्हें यहां आकर माथा टेकने का मौका मिला था. पीएम ने बताया कि उस समय उन्होंने सोचा था कि एक सांसद होने के नाते वो इस तीर्थस्थल के विकास में कोई कमी नहीं होने देंगे।

