5 मई को हरिद्वार आएंगे योगी! क्या है कार्यक्रम?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी 5 मई को हरिद्वार आने की संभावना है। यहां उनके द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्मित पर्यटक आवास गृह भागीरथी का लोकार्पण किया जाना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी सीएम योगी का हरिद्वार आने का कार्यक्रम तय हो गया है। इस दौरान वो भागीरथी होटल के लोकार्पण के साथ ही अभी तक यूपी के आधीन चले आ रहे अलकनंदा होटल को विधिवत रूप से उत्तराखंड को सौंप देंगे।
सूत्रों के मुताबिक 5 मई को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में यूपी के कई कैबिनेट मंत्रियों सहित आला अफसर भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित हरिद्वार के कई प्रमुख सन्तो को भी कार्यक्रम का निमंत्रण भेजा जा रहा है।
विदित हो कि करीब 41 करोड़ रुपये की लागत से बने 100 कमरों के इस पर्यटक आवास गृह का भूमि पूजन मई 2018 में योगी आदित्यनाथ ने ही किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *