देश में ख़ुशी से मन रहा ईद-उल-फितर का त्यौहार,पीएम और राष्ट्रपति ने दी बधाई 

मुस्लिम समुदाय का भव्य त्यौहार ईद आज पूरी दुनिया में बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ईद-उल-फितर त्योहार की धूम देश के कोने कोने में है। रमजान के महीने में रोजा रखने के बाद ईद-उल-फितर भाईचारे और अमन का सन्देश देता है। आज बड़ी संख्या में लोग दिल्ली के जामा मस्जिद पहुंचे और नमाज पढ़ी। करीब दो साल बाद यह मौका आया जब इतनी बड़ी संख्या में लोग एक साथ जामा मस्जिद पर इक्कठा हुए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। 

प्रधापीएम नरेंद्र मोदी ने ईद-उल-फितर की देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि यह शुभ अवसर देश में एकजुटता और भाईचारे की भावना को बढ़ाता रहे। इसके आलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी सभी को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि  ‘सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों-बहनों को ईद मुबारक। रमजान के पवित्र महीने के बाद मनाया जाने वाला यह त्योहार समाज में भाईचारे तथा सद्भावना को मजबूत करने का पावन अवसर है। आइए, इस पवित्र अवसर पर हम सब स्वयं को मानवता की सेवा तथा जरूरतमंदों के जीवन को संवारने का संकल्प लें।’

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने इस अवसर पर नई दिल्ली में संसद मार्ग मस्जिद में नमाज अदा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *