हरिद्वार : हरिद्वार में मंगलवार को बैरागी कैंप क्षेत्र में डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने छापेमारी की है। जहां भारी मात्रा में दवाईयां गड्ढे में दबी मिलीं। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से गड्ढे को खुदवाया। जिसमें बाद वहां से दवाईयों को निकाला गया। एसडीएम ने गड्ढे में दबी मिली सभी दवाएं सरकारी बताई हैं। इनमें से कुछ दवाएं एक्सपायरी डेट की हैं तो कुछ एक्सपायर नहीं हैं।मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं।
हरिद्वार में बड़ी छापेमारी,SDM रह गए हैरान

