हरिद्वार के पथरी में मिस्सरपुर के पास हरिद्वार-लक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज बुधवार को दिन में ही तीन हाथी आ गए। हाथियों के आने से वहां अफरा-तफरी मच गई। हाथियों को देख हमले के डर से राहगीर सभी अपने गाड़ियां वाहन छोड़ भाग गए। हाथियों के जाने के बाद वहां आवागमन शुरू किया गया। हाथियों के हाईवे पर आने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
स्थानीय निवासी पंकज चौहान, राजेश सैनी, मनोज सैनी, अक्षय चौहान ने बताया कि आस-पास में बसी कॉलोनियों में आए दिन हाथियों का झुंड धमक पड़ता है। पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। हाथियों के आबादी क्षेत्र में इस तरह आ जाने से डरे हुए हैं।

