हरिद्वार: हरिद्वार में आज जमकर बारिश हुई जिसकी चेतावनी पहले ही मौसम विभाग द्वारा देदी गई थी। आज हरिद्वार में मूसलाधार बारिश हुई,जिसके बाद गंगा के साथ ही बरसाती नदियां भी भारीउफान पर है। सूखी नदी में पानी बढ़ने से खड़खड़ी रपटे में खड़ी कार बहाव में बहकर हरकी पैड़ी के पास कांगड़ा घाट पहुंच गई। गंगा में लोगों ने जैसे ही कार बहती देखीं तो शोर मचाना शुरू कर दिया। गनीमत रही कि कार में उस बक्त कोई चालाक या अन्य सवार नहीं थे। गंगा में भारी सिल्ट आने और जलस्तर 292.49 मीटर पहुंचने पर बैराज के सभी गेट को खोला गया। गौरतलब है पूर्व ही मौसम विभाग की तरफ से पहाड़ी जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई थी। बारिश के बाद गंगा का जलस्तर 292 मीटर चल रहा था। गंगनहर में छह हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। दोपहर करीब एक बजे भयानक बारिश शुरू हो गई जिसकी वजह से गंगा का जलस्तर बढ़ता गया गंगा में गिरने वाले नाले उफना गए। खड़खड़ी में सूखी नदी के रपटे में खड़ी कुलदीप नगर पुराना औद्योगिक क्षेत्र पानीपत निवासी नरेंद्र कुमार की कार बहकर हरकी पैड़ी के निकट कांगड़ा घाट जा पहुंची।
जिनकी कार गंगा में बही वो नरेंद्र कुमार घूमने हरिद्वार आए थे और वहीं एक होटल में रुके थे। कार के बहकर कांगड़ा घाट पहुंचने पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस ने जल पुलिस की मदद से कार को किनारे लाकर क्रेन की मदद से बाहर निकाला। शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 292.40 मीटर रहा।

