श्मशान घाट पर चोरों का आतंक, पुलिस से लगाई गुहार

हरिद्वार के कनखल श्मशान घाट पर असामाजिक तत्वों का आतंक बढ़ता जा रहा है। श्मशान घाट पर घूमने के साथ ही असामाजिक तत्व यहां लगे सामानों को भी चोरी कर रहे हैं। हाल ही में श्मशान घाट स्थित प्रतीक्षालय में लगे एसी के पाइप चोरी कर ले गए। पूर्व में भी कई चोरी की घटनाएं हो चुकी है। श्मशान घाट समिति के पदाधिकारियों ने कनखल थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
श्मशान घाट समिति के अध्यक्ष जगदीश अत्री और महामंत्री रामकुमार मिश्रा ने कनखल थाने में शिकायत देकर बताया कि श्मशान घाट में स्थानीय के साथ ही बाहर जनपद और राज्यों से दाह-संस्कार के लिए लोग शव लेकर आते हैं। पिछले कुछ समय से श्मशान घाट में आसामाजिक तत्व लगातार घूमते रहते हैं। आसपास बैठकर नशा करते हैं। जबकि सोना, चांदी ढूंढने के लिए चिता को कुरेदते हैं। हाल ‌ही में श्मशान घाट के प्रतीक्षालय में लोगों की सुविधा के लिए लगे हुए एसी के पाइप चोरी कर लिए गए। इससे पहले भी इन्वर्टर की दो बैटरी और बाल्टिया, शौचालय से नल की टोंटियां चोरी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *