दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वसंत कुंज इलाके में आज शनिवार सुबह बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें लॉरेंस गिरोह के दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि दो बदमाश वसंत कुंज इलाके में हैं, दोनों लॉरेंस गिरोह के शूटर हैं। तत्काल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल वहां आ धमकी और
बदमाशों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई। दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि इन दोनों को तब गिरफ्तार किया गया जब ये दक्षिणी दिल्ली के एक प्रसिद्ध पांच सितारा होटल के पास गोलीबारी करने के इरादे से तैयारी कर चुके थे।

