देहरादून : उत्तराखंड में वैश्विक निवेशक सम्मेलन का शुभारंभ देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था और आज शनिवार को हो रहे समापन पर गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे हैं। वैश्विक निवेशक सम्मेलन के पहले दिन 44 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर सरकार ने निवेशकों के साथ करार किया है साथ ही इस अवसर पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने सिलक्यारा सुरंग में फंसीं 41 जानें बचाने का श्रेय सीएम धामी को दिया। उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि भले ही हम मामले की मॉनिटिरिंग कर रहे थे, लेकिन असल में इसका श्रेय सीएम धामी को जाता है। पूरे देश की नजर इस मामले पर टिकी हुई थी। धामी सरकार ने जिस तरह से इस मामले का हल निकाला वह सभी ने देखा। आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शुभकामनाएं दीं कहा कि आज समारोह का समापन नहीं शुभारंभ है। गृहमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड ही एक ही स्थान है जहां देवीय शक्ति भी है और डेवलेपमेंट भी है। और मुख्यमंत्री धामी ने इसके साथ परफार्मेंस भी जोड़ दी।
निवेश सम्मेलन के समापन पर पहुंचे गृह मंत्री, प्रदेश सीएम की करी तारीफ

