तस्लीम अंसारी की रिपोर्ट
कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में प्रॉपर्टी डीलर Robbery पर तमंचे की बट से हमला कर डेढ़ लाख से अधिक की नकदी लूट ली।
सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
घटना शनिवार रात करीब 8:45 बजे की है। जब प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले विकास गर्ग अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे।
जगजीतपुर पुलिया के पास पहुंचते ही स्कूटी पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक कर तमंचे की बट से हमला कर दिया।
इसके बाद वो करीब 1.85 लाख की नकदी लूट कर फरार हो गए। Robbery
लूट की जानकारी मिलते ही कनखल थानाध्यक्ष और जगजीतपुर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। घायल प्रॉपर्टी डीलर को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया।
पीड़ित के मुताबिक तीनों बदमाशों ने अपने मुंह ढके हुए थे। कनखल थानाध्यक्ष शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
उधर लूट की खबर मिलते ही शहर में हड़कंप मच गया। खौफजदा लोग घटना की जानकारी पाने को उत्सुक दिखे।