प्रयागराज : ट्रेन में वारदात सामने आई है , यूपी के दानापुर से पुणे जा रही ट्रेन संख्या 2150 दानापुर पुणे एक्सप्रेस में घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज व जसरा के बीच ट्रेन की जनरल बोगी में आज सुबह सोमवार साढ़े पांच बजे के आसपास एक दर्जन यात्रियों से कुछ लोगों ने लूटपाट की। लूटपाट करने के पश्चात बदमाश शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन के पहले चेन पुलिंग की और भाग निकले। वहीं घटना की जानकारी के बाद आरपीएफ जांच पड़ताल में लगी हुई है। आज सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे करीब दानापुर पुणे एक्सप्रेस सोमवार छिवकी स्टेशन पहुंची। 10 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे के लिए निकल पड़ी कि तभी लिंक जंक्शन के पास गाड़ी धीमी होने पर जनरल बोगी में चार युवक चढ़े गाड़ी इरादतगंज से जसरा के बीच पहुंची बदमाशों ने यात्रियों के साथ मारपीट करते उनसे लूटपाट शुरू कर दी। लगभग एक दर्जन यात्रियों से पैसे और सामान छीने गए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश शंकरगढ़ स्टेशन से पहले चेन पुलिंग करके उतर गए।लोगों ने बताया है कि युवक अपने पास सांप लिए हुए थे, और लोगों को सांप दिखाकर मारना पीटना शुरू कर दिया।
एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़े चार बदमाश, सांप दिखाकर की लूटपाट

