त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने दिया इस्तीफा

त्रिपुरा: आज त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा आज राज्यपाल एसएन आर्य को सौंपा। कल बिप्लब देब ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात की,लेकिन आज इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया। भाजपा विधायक बिप्लब देब से नाराज चल रहे थे और इसकी गूंज हाईकमान तक भी पहुंची थी।  

इस्तीफे के बाद बयान
इस्तीफा देने के बाद देब ने कहा, पीएम मोदी से मेरी बात हुई है। मैंने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। आलाकमान ने इस्तीफा देने को कहा तो मैंने यह कदम उठाया। आगे विधानसभा चुनाव होने हैं, उसकी तैयारियों में लगूंगा। भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को मजबूत करता रहूंगा। पिछले 4 सालों में राज्य में काफी विकास हुआ है। आज उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *