मेरठ: गौरतलब है कि आज मेरठ में तीन बड़े राजनेताओं का दौरा था जिनमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव,चौधरी जयंत सिंह और सीएम योगी शामिल था.लेकिन आज अखिलेश यादव को भाजपा द्वारा रोकने की कोशिश की गई ऐसा बयान अखिलेश यादव ने अपने ट्विट्टर अकाउंट के माध्यम से साँझा किया है। हालाँकि अभी अखिलेश मुजफ्फरनगर पहुंच गए हैं। अखिलेश और चौधरी जयंत की संयुक्त प्रेस वार्ता शुरू हो गई है। अखिलेश ने मुजफ्फरनगर की जनता से बताया कि मैं दिल्ली में कई घंटे तक हेलीकॉप्टर में बैठा रहा। अखिलेश ने कहा कि यह चुनाव किसानों और नौजवानों के भविष्य का है। आज हेलकॉप्टर रोके जानें पर अखिलेश ने ट्वीट किया कि “मेरे हैलीकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहां से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साजिश है। जनता सब समझ रही है”।
इसके बाद अखिलेश यादव ने एक और ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सत्ता का दुरुपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है… समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा। हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं।अभी मेरठ में प्रेसवार्ता जारी है जहां,पदाधिकारी जुटेंगे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करेंगे। दोनों नेता संयुक्त रूप से मीडिया से भी रूबरू होंगे।

