भाजपा को वोट दिया तो देख लेंगे : टीएमसी 

कोलकाता : आज पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट व चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव को लेकर टीएमसी की तरफ से अजीब खबर सामने आई है जिसमें भाजपा समर्थकों को धमकाने की बात सामने आई है। भाजपा के सह बंगाल प्रभारी अमित मालवीय ने एक वीडियो जारी कर तृणमूल विधायक नरेन चक्रवर्ती पर पार्टी के समर्थकों को धमकाने का आरोप लगाया है। मालवीय  ने सभी के सामने कहा कि चक्रवर्ती भाजपा के समर्थकों को धमकाया कि यदि उन्होंने उसे वोट दिया चुनाव बाद अंजाम झेलना पड़ेगा। 

भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख मालवीय ने इस मामले में चुनाव आयोग से भी संज्ञान लेने का आग्रह किया है। मालवीय ने टीएमसी प्रमुख व बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की बुराई करते हुए कहा कि वह ऐसे विधायकों को संरक्षण देती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *