बहराइच : नानपारा-मिहीपुरवा मार्ग पर कार व स्कॉर्पियों में बड़ी टक्कर हुई है। इस बड़ी भिड़ंत में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए है। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हुई है। जबकि दो लोगों चोटे आई हैं।इस घटना की सूचना मिलते ही,पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।मोतीपुर थाना क्षेत्र के बलसिंह गांव निवासी विनोद कुमार अपने अन्य साथियों के साथ शुक्रवार की रात अपनी कार से लखनऊ के लिए घर से निकले थे।
जब यह लोग मिहीपुरवा-नानपारा मार्ग पर पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ठोकर मार दिया। वाहनों की हालत खस्ता है। क्षतिग्रस्त हो गए और कार में सवार धर्मपाल उर्फ पंकज व तीरथराम पुत्र छेदन की मौके पर ही मौत हो गई है।

