चारधाम यात्रा से जुडी बड़ी खबर,होगी गिरफ्तारी और कार्रवाई 

देहरादून: पंजीकरण के बिना अब जो भी चारधाम यात्रा जाएंगे उन्हें प्रवेश नहीं मिलेगा। वीकेंड पर चारधामों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावनाओं के मद्देनज़र मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण वाले यात्रियों को ऐसे स्थानों पर रोका जाएगा। जहां उनके ठहरने की उचित व्यवस्था हुई है। इसके अलावा सचिवालय में मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों और संबंधित जिलों के डीएम की बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम व्यवस्था सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो। इसके लिए समुचित व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित की जाए। बिना पंजीकरण वाले यात्रियों को आगे जाने से रोका जाए। साथ ही यात्रियों के रुकने के लिए उचित स्थानों पर टेंट का निर्माण किया जाए। यात्रियों को ऐसी जगहों पर रोका जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *