बलिया : अग्निपथ योजना के बाद से देश में जगह जगह आगजनी की खबरे मिल रही है इसी कड़ी में आज भी शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन जारी है। आज इसी आक्रोश में बलिया में सुबह सुबह युवा सड़कों पर उतरे और इस दौरान युवाओं ने जहां स्टेडियम में योजना के विरोध में पुलिस को पत्रक सौंपा। वहीं प्रदर्शनकारी युवाओं ने रेलवे लाइन पर खड़ी ट्रेन की एक खाली बोगी में आग लगा दी। स्टेशन पर भी तोड़फोड़ करने के साथ जमकर पत्थरबाजी की है। मौके पर पहुंची भारी फोर्स ने दर्जनों युवाओं को हिरासत में लिया है। युवाओं को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग भी करना पड़ा।
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर भी अग्निपथ योजना को लेकर विरोध और हंगामा जारी है। रोडवेज और ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है। जौनपुर में सेना की तैयारी कर रहे युवाओं ने वाजिदपुर तिराहे पर जाम कर दिया है। जेसीज चौराहा समेत कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की कतार लग गई है। इससे वाराणसी, प्रयागराज , लखनऊ आजमगढ़ मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया तो रेलवे लाइन पर खाली खड़ी ट्रेन की एक बोगी में आग लगा दी। आग की सूचना के बाद मौके पर फायर बिग्रेड को बुला लिया गया। युवा जगह-जगह पत्थरबाजी करते रहे।
अग्निपथ योजना का बड़ा बवाल बलिया में,ट्रेन फूकी

