दिल्ली यूनिवर्सिटी पहुंचा BBC डॉक्यूमेंट्री बवाल,धारा 144 लागू 

गुजरात के 2002 दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर आज शुक्रवार को  जमकर बवाल हुआ ,ये मसला अब गहराता ही जा रहा है इसे लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रॉक्टर रजनी अब्बी ने पहले ही दिल्ली पुलिस को पत्र लिखा और  कार्रवाई की मांग की। बीबीसी डॉक्यूमेंट्री का विवाद जेएनयू व जामिया से चलकर दिल्ली यूनिवर्सिटी तक जा पहुंचा है। एनएसयूआई केरला द्वारा आर्ट फैकल्टी में आज स्क्रीनिंग के लिए 4:00 बजे का समय मिला था  जिसके बाद आयोजन नहीं हो सका। कोई विवाद ना हो इसलिए गेट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने धारा 144 भी लगा दी और प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *