गौरतलब है कि कर्नाटक में हिजाब विवाद एक अहम्ब मुद्दा बन चुका हैं और इसपर विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। आज मंगलवार को जब मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई होनी शुरू की जानी है जिससे पहले ही उडुपी जिले के हालात गंभीरता भरे होने शुरू होने लगे हैं। आपको बतादें कि इस मामलें की सुनवाई से पहले ही महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज में प्रदर्शन शुरू हो गया है। हिजाब पहनी छात्राओं के विरोध में भगवा स्कार्फ डाले छात्र आ गए और नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते यह मामला बढ़ता गया और हिजाब विरोध में प्रदर्शन ने तेज़ी पकड़ली है.
शांति बनाए रखे : सीएम
यह मामला इतना बढ़ता दिखाई दे रहा है कि राज्य के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा है कि शांति बनाए रखे साथ ही वो बोले है कि मामला आज हाई कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसका इंतजार करें और बच्चों को पढ़ने दिया जाए। इससे पहले भी सीएम ने शांति बनाए रखने की अपील की थी। हालांकि, उन्होंने कहा था कि हाईकोर्ट का फैसला आने तक नए यूनिफार्म लॉ का पालन सख्ती से करवाया जाए। राज्य के शिक्षा मंत्री भी बोले-इस मामलें पर कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने भी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि समान वर्दी संहिता का पालन न करने वाली छात्राओं को अन्य विकल्प तलाशने की छूट है। नागेश ने मैसुरु में पत्रकारों से कहा था, ‘‘जैसे सेना में नियमों का पालन किया जाता है, वैसा ही यहां (शैक्षणिक संस्थानों में) भी किया जाता है। उन लोगों के लिए विकल्प खुले हैं जो इसका पालन नहीं करना चाहते।’’ मंत्री ने छात्रों से राजनीतिक दलों के हाथों का ‘‘हथियार’’ न बनने की अपील की।

