केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में विरोध जारी है, चार साल की अवधि के लिए लगभग 45-50,000 युवाओं को सशस्त्र बलों में सम्मिलित किया जाएगा। सरकार की इस योजना का अलग-अलग तरीके से विरोध हो रहा है। कहीं छात्रसंघ के नेता सड़कों पर उतरे हैं। कहीं ट्रेन में लगाईं जा रही है तो कही सड़कों पर युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। यूपी के अलीगढ में भी आज शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने अब तक आठ गाड़ियों में आग लगा दी है। डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर हैं। प्रदर्शन कर रहे युवा टप्पल से जट्टारी पहुंचे हैं। यहां जबरन बाजार बंद करा दी। अलीगढ़ टप्पल इलाके के यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज पर अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शन साथ ही अलीगढ़ के भाजपा सांसद सतीश गौतम की शिला पट्टिका तोड़ दी।
सुबह पटहेरवा थाना क्षेत्र में हाइवे के लवनिया चौराहे पर अग्निवीर के विरोध में युवकों के इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया। हाइवे पर जाम लगाकर युवकों ने टायर जलाने की तैयारी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया गया।

