भारतीय जनता पार्टी से नेता नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया जाए इस मांग को अब मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ-साथ कई नेताओं ने भी किया है। इन नेताओं में सबसे अधिक ओवैसी ने नुपुर के बयानों का विरोध किया है। उन्होंने भारत सरकार से त्वरित कार्रवाई करते हुए नुपुर की गिरफ्तारी की मांग की है। एक मीडिया टीवी चैनल को दिए गए साक्षात्कार में वे मोदी सरकार पर भी जमकर बरसे। गल्फ देश अगर कोई एक्शन नहीं लेता तो मोदी सरकार अभी भी नुपुर के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती। भाजपा सरकार ने नुपुर के खिलाफ इतनी देर से कार्रवाई क्यो की?
नुपुर शर्मा को फौरन गिरफ्तार किया जाए : ओवैसी

