ऋषिकेश: प्रदेश के ऋषिकेश में बीती रात शुक्रवार शाम हुई भारी बारिश के बाद देर रात जाखन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा है। नदी का जलस्तर बढ़ने से रानीपोखरी थाना पुलिस ने डोईवाला और ऋषिकेश के बीच सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों का आवागमन बंद है।वैकल्पिक मार्ग और पुल के दोनों तरफ पुलिस लगी हुई है। रानीपोखरी थाना प्रभारी शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि बारिश के चलते जाखन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है इसलिए डोईवाला ऋषिकेश मार्ग पर यातायात बंद किया गया है।
नालों का जलस्तर बढ़ा,बाइक बही
मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के ढालवाला में भद्रकाली की ओर से आने वाले नालों ने नदी का रूप ले लिया। नालों के तेज बहाव के चलते कई पर्यटक और स्थानीय लोगों के वाहन सड़क के बीच में ही फंस गए। आरटीओ कार्यालय के पास एक बाइक चालक के हाथों से छूट कर पानी की तेज धारा में बह गई। इस बीच पुराने आरटीओ कार्यालय के पास पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर एक बाइक भी बह गई।

