लक्सर एसडीएम संगीता कनौजिया का निधन,अस्पताल में चल रहा था इलाज 

ऋषिकेश: आज हरिद्वार जिले के लक्सर में तैनात एसडीएम संगीता कनौजिया की सुबह निधन की खबर मिली है। उन्होंने ऋषिकेश के एम्स में आखिरी सांस ली। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। एसडीएम संगीता सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुईं थीं जिसके बाद उनका इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा था। एसडीएम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी ने यह दुखद खबर दी।

26 अप्रैल को लक्सर रुड़की मार्ग पर भीषण हादसा हो गया था। एसडीएम संगीता कनौजिया की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एसडीएम संगीता कनौजिया की हालत काफी गंभीर थी। रुड़की के विनय विशाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।

उनके सिर और जबड़े में चोट लगी थी। हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया ,एम्स ऋषिकेश में उनका इलाज चल  रहा था जहां आज गुरूवार सुबह उनका निधन हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *