ऋषिकेश: उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश अब परेशानियों का सबब बनती जा रही है अभी कुछ ही दिन पहले जहाँ देहरदादून में बादल फटा वहीँ आज बड़ी खबर मिली है कि ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर जाखन नदी पर बने पुल के बीच का बड़ा हिस्सा टूट गया है इसमें पुल के ढहने से दो छोटे मालवाहक वाहन और एक कार बह गई। इस दौरान कार सवार एक व्यक्ति चोटिल हो गया। एसडीएम डोईवाला लक्ष्मी राज चौहान ने जानकारी दी है कि,पानी के तेज बहाव के कारण रानीपोखरी जाखन नदी का पुल बीच से टूट गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ वाहन नीचे बह गए। इस बहाव में बाइक सवार बच गए हैं। हालाँकि,जनहानि की सूचना अभी तक नहीं मिली है। घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम और पुलिस प्रशासन के लोग पहुँच गए हैं। पुलिस ने पुल पर पूरी तरह से आवाजाही बंद करा दी है।
ऋषिकेश की मेयर अनीता मंगाई भी पुल से कुछ देर पहले ही गुजरी थीं। सूचना मिलने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौके पर पहुंच गए हैं। जाखन नदी का पुल ढहने से राहगीरों में अफरा तफरी का माहौल है। अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं है। पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ऋषिकेश में गंगा का जल भराव अधिक हो जानें से कार बहकर हरकीपौड़ी गंगा में आ गई थी। इस तरह की घटनाए अक्सर सुनने में आ रहीं है खतरा अधिक बढ़ गया है।

