एफआईआर करेंगे पूर्व सीएम,तीसरी बार हुआ ऐसा 

देहरादून : बीजेपी के 20 विधायकों को साथ लेकर कांग्रेस से हाथ मिलाकर प्रदेश में सरकार बनाने की खबर वाले वायरल वीडियो को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साफ़ इंकार किया है। पूर्व सीएम ने इस वायरल वीडियो मामले पर एफआईआर कराई जाएगी। इस बारे में वह अपने वकील से बात कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी इसकी जांच का अनुरोध किया है।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने के दौरान यह तीसरा वीडियो है।

इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए उन्होंने इसे एक साजिश भी बताया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के जन्मजात कार्यकर्ता हैं। पार्टी को यहां तक पहुंचाने में कहीं न कहीं उनका भी योगदान है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो के बारे में वह अपने स्तर पर तो मालूम करेंगे ही, लेकिन उनकी मुख्यमंत्री से भी मांग है कि वह इसकी जांच कराएं। वकील से राय करने के बाद वह वायरल वीडियो के मामले में वह एफआईआर दर्ज करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *