अब सीमा पर आसानी से पहुंचेंगे जवान, चंपावत और ऋषिकेश बाईपास को मिली हरी झंडी

प्रदेश के गढ़वाल मंडल के केदारनाथ-बदरीनाथ चारधाम मार्ग पर ऋषिकेश में बाईपास के निर्माण के लिए जहां हाई पावर कमेटी ने अनुमति प्रदान की, वहीं कुमाऊं मंडल के टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग पर चंपावत बाईपास के लिए स्टेयरिंग कमेटी ने भी हरी झंडी प्रदान कर दी है। दोनों  मार्ग सामरिक दृष्टि से भी जरुरी हैं और  दोनों ही मार्गाें पर बाईपास बनने से सामान्य वाहनों की आवाजाही में सुधार होगा। बार्डर की तरफ से मूवमेंट के लिए सेना को मदद मिल सकेगी। चारधाम के अलावा सीमांत क्षेत्र को जाने के लिए ऋषिकेश महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस मार्ग पर यात्रा सीजन के समय खासकर कर वाहनों का दबाव बढ़ता है और कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। इन दोनों बाईपास पर काम करने के लिए हाई पॉवर कमेटी और स्टेयरिंग कमेटी की जरूरत थी। अब दोनों कमेटियों ने इन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए अनुमति प्रदान कर दी है। सुरक्षा बलों को भी अपनी आवाजाही में भी मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *