देहरादून: कोरोना का बम पूरे देश में फूटता दिख रहा है।जिसके चलते राज्य सुरक्षा हेतु निर्देश पारित कर रहे हैं,लेकिन फिर भी लोगों में संक्रमण के फैलने का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अब इसी कड़ी में उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद वे अपने आवास पर आईसोलेट हो गए हैं। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी हल्की दिक्कत होने के बाद उनकी जांच कराई गई थी। जिसमें वो पॉज़िटिव निकले हैं। देहरादून के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने एक बयान में बताया है कि आज बुधवार दोपहर को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर उन्होंने कोरोना जांच कराई थी, जिसमें वे कोरोना संक्रमित मिले हैं। उनके संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। सतपाल महाराज लाल डालनवाला स्थित अपने आवास पर आइसोलेट हैं।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी हुए कोरोना संक्रमित

