कोरोना के 4,282 मामलें, 14 की मौत,47 हजार सक्रिय केस

नई दिल्ली : भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना  संक्रमण के 4 हजार 282 नए मामलें सामने आए हैं। राहत ये रही कि देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार गिरती जा रही है। सोमवार सुबह तक देश में एक्टिव केस 47 हजार 246 है। यह एक दिन में सक्रिय मरीजों की संख्या में 1750 की गिरावट आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट में निकला है कि भारत में इस दौरान 14 लोगों की मृत्यु हुई है। जिनमें केरल की तरफ से पहले हुई छह मौतों को जोड़ा गया है। इससे देश में महामारी शुरू होने के बाद से कुल मृतकों का आंकड़ा 5,31,547 पर पहुंच गया है। भारत में फिलहाल दैनिक संक्रमण दर 4.92 फीसदी है, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4 फीसदी है। राष्ट्रीय दर 98.71 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,43,70,878 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *