उत्तराखंड में कोरोना की स्थिति : एक दिन में 505 संक्रमित,राजधानी में 253मामलें 

पूरे देश में कोरोना संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है इसी कड़ी में उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 505 नए संक्रमित पाए गए हैं। वहीं एक भी संक्रमित की मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रदेश में अब तक 346468 लोग संक्रमित हो चुके हैं। आज 119 लोग ठीक हुए हैं। राज्य में अब सक्रिय मामलें 1000 पहुँच चुके हैं। 

शहरों में आंकड़ा –
आज राज्य में देहरादून जिले में 253 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। हरिद्वार में 64, नैनीताल में 55, पौड़ी में 60, टिहरी, अल्मोड़ा व चमोली में पांच, बागेश्वर में नौ, चंपावत में तीन, ऊधमसिंह नगर में 37, पिथौरागढ़ में छह, रुद्रप्रयाग में एक, उत्तरकाशी जिले में दो संक्रमित निकले हैं। 


उत्तराखंड में बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई –

दून समेत अब कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी ने बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने अपने क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाएं और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें 

राज्य में ओमीक्रॉन –आपको  बतादें कि प्रदेश में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन की हालत स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा ने बताई है,अभी तक इस वैरिएंट ने कोई गंभीर रूप नहीं लिया है। अधिकांश रोगियों में यह बिना लक्षणों या हल्के-मामूली लक्षणों के साथ ही ठीक हो रहा है। मरीज़ों को अस्पताल ले जानें की नौबत नहीं आई है। 


ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर किसी भी असामान्य स्थिति से निपटने के लिए सरकार तैयार है। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में 27 हजार 186 आइसोलेशन बेड, 13 हजार 674 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड, दो हजार 113 आईसीयू बेड, एक हजार 451 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। रोगियों के लिए 532 एंबुलेंस भी तैनात हैं। ओमिक्रॉन के प्रभावी नियंत्रण के लिए 22 हजार 420 ऑक्सीजन सिलिंडर, नौ हजार 828 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 71 ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट संचालित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *