पंजाब : आज पीएम मोदी 2 साल के बाद पंजाब पहुंचे थे मौक़ा था राजनीतिक रैली का। जहाँ उन्हें फ़िरोज़पुर जाना था। ख़राब मौसम के कारण बारिश भी हुई थी। जिसकी वजह से पीएम की रैली रद्द कर दी गई। लेकिन आपको बतादें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में आज बड़ी चूक होने की बात काफी गर्मागर्मी बने हुए हैं। पीएम की सुरक्षा को लेकर बड़ा राजनीतिक बवाल भी हो गया है। भाजपा पार्टी की तरफ से ने सीधा आरोप गदा गया है कि पंजाब सरकार ने जानबूझकर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक की और उनकी जान को जोखिम में डाला है। भाजपा ने तो यहां तक कह दिया है कि पंजाब में कांग्रेस के खूनी इरादे नाकाम हो गये हैं।
क्या था मामला –गौरतलब है कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पंजाब फिरोजपुर में रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। जब पीएम बठिंडा से हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक की ओर जा रहे थे तब कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनके रास्ते को अवरुद्ध कर दिया। इस दौरान एक फ्लाईओवर पर 15 से 20 मिनट के लिए प्रधानमंत्री का काफिला फँसा रहा जिसके बाद उनके सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया और प्रधानमंत्री वापस बठिंडा हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हो गये।
पीएम भी नाराज़,बोले -“धन्यवाद में ज़िंदा लौटा”
इस मामलें पर आज ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गंभीरता से लेते हुए जहां राज्य सरकार से सीधा जवाब तलब किया है और पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों की मानें तो,पीएम ने आज लौटते वक्त बठिंडा हवाई अड्डे पर पंजाब सरकार के अधिकारियों से कहा कि “अपने मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहना क्योंकि मैं जिंदा लौट पाया।” इस घटना के बाद केंद्र और पंजाब सरकार में टकराव बढ़ गया है क्योंकि जहां एक ओर भाजपा ने इस घटना के लिए सीधे पंजाब सरकार को दोषी ठहराया है तो कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। बताया जा रहा है कि राज्य की कांग्रेस सरकार इस मामले में कुछ पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई कर सकती है। इस घटना को लेकर देशभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है क्योंकि यह भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध का ही मामला नहीं है बल्कि पंजाब की शांति को भी भंग करने का प्रयास है।

